एनसीसी कैडेट्स का 10 दिवसीय शिविर संपन्न

Subscribe






Share




  • National News

वृंदावन (कान्हा गौतम)

सामवेद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल, वृन्दावन, मथुरा में आयोजित 11 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-40 का समापन समारोह सोमवार, 22 जून 2026 को अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। दस दिवसीय इस शिविर के दौरान कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास, व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक सेवा, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद तथा सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
समापन समारोह का शुभारंभ कैंप कमांडेंट एवं मुख्य अतिथि कर्नल विक्रांत त्यागी, सेना मेडल, कमान अधिकारी, 11 यूपी बटालियन एनसीसी, मथुरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कैडेटों के अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अजय कुमार ने शिविर की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी एएनओ, पीआई स्टाफ, शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मचारियों के योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
शिविर के दौरान आयोजित ड्रिल, फायरिंग, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी तथा अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर कैडेटों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-40 के सफल समापन की औपचारिक घोषणा की गई।
समारोह में कैंप एडजुटेंट कैप्टन गोविंद, कैंप क्वार्टर मास्टर फर्स्ट ऑफिसर राज कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी सेकंड ऑफिसर हुकुम सिंह, मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट कपिल कौशिक, लेफ्टिनेंट अशोक कुमार, डॉ. हीरा रॉय, सीटीओ रुपाली ठाकरे, सूबेदार मेजर राजविंदर सिंह, सूबेदार जसविंदर सिंह, सूबेदार तेजेन्द्र बहादुर गुरूंग, नायब सूबेदार सुखविंदर सिंह तथा नायब सूबेदार नीर बहादुर राणा सहित समस्त जेसीओ एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर