गोवर्धन पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच अभियुक्त किए गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • Crime

मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार।
थाना गोवर्धन पुलिस मथुरा द्वारा आज दिनांक 22.06.2026 को समय 02.15 बजे सकीतरा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास खाली जगह पर सूनसान इलाका थाना गोवर्धन जनपद मथुरा से अभियुक्तगण 1.दीपक पुत्र नाहर सिंह निवासी शाहपुर थाना कोतवाली डींग जिला डींग राजस्थान उम्र करीब 23 वर्ष  को 2. राकेश पुत्र जगदीश निवासी सकीतरा उम्र करीब 32 वर्ष 3. सोनू पुत्र बाबू लाल निवासी सकीतरा थाना गोवर्धन उम्र करीब 26 वर्ष 4. हर्षित पुत्र देवेन्द्र निवासी डाक्टर पाण्डेय वाली गली थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 23 वर्ष 5. रतन उर्फ टल्लू पुत्र विजय निवासी सकरवा रोड कस्बा व थाना गोवर्धन जनपद मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष को अवैध असलाह/उपरकरणों सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गोवर्धन पर मु0अ0सं0 314/26 धारा 310(4)/310(5) बीएनएस व 3/25, 4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। 
अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण-
1.दीपक पुत्र नाहर सिंह उपरोक्त से- 01 अवैध तमंचा .315 बोर,01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 2010/- रुपये नकद ।
2.राकेश पुत्र जगदीश उपरोक्त से- 01 अवैध चाकू,एक एन्ड्राइड मोबाइल रेडमी व 1420/- रुपये नकद ।
3.सोनू पुत्र बाबू लाल उपरोक्त से- 01 सब्बल,एक टार्च लाल रंग,एक एन्ड्राइड मोबाइल वीवो व 2040/- रुपये ।
4.हर्षित पुत्र देवेन्द्र उपरोक्त से - 01 प्लास,02 एन्ड्राइड मोबाइल,एक टार्च व 1100/- रुपये नकद । 
5.रतन उर्फ टल्लू पुत्र विजय उपरोक्त से- 01 पेंचकस, एक टार्च व 1850/- रुपये नकद ।
 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर