मथुरा में नगर प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। (योगेश खत्री) लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद मथुरा में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है और आधा दर्जन से अधिक कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और होटल आदि के भवन सील कर दिए गए हैं।सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने अग्निशमन और पुलिस विभाग के लाव लश्कर के साथ यह कार्यवाही की है, जिसमें मुख्य रूप से बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने और भूतेश्वर क्षेत्र के आठ भवनों को अभी तक सील किया गया है। प्रशासन की कार्यवाही अभी जारी है, जो अग्निशमन मानकों का अनुपालन न करने वाले भवनों के विरुद्ध शुरू की गई है। इस कार्यवाही से ऐसे भवनों के स्वामियों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन की कार्यवाही के दौरान कुछ भवन स्वामी अपने भवनों मे ताले लगाकर भाग खड़े हुए।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर