झारखंड, रांची : एयर एशिया के विमान से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा

Subscribe






Share




  • National News

रांची 8 अगस्त 2020

 

केरल में शुक्रवार रात हुए एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद झारखंड की राजधानी रांची में भी आज एक विमान हादसे होते-होते बचा है।

जानकारी के अनुसार रांची से मुंबई जा रहे एयर एशिया के विमान i5-632 से आज सुबह 11:30 बजे एक पक्षी टकरा गया। जिसके कारण विमान का टेक ऑफ कैंसिल कर दिया गया‌।

एयर एशिया का यह विमान रनवे से उड़ान की शुरुआत करने वाला था कि इसी दौरान पक्षी विमान से टकरा गया। हालाँकि इसमें किसी भी जानमाल की हानि नहीं हुई।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर