25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश, दिल्ली का शातिर चढ़ा मथुरा पुलिस के हत्थे

Subscribe






Share




  • States News

25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश, दिल्ली का शातिर चढ़ा मथुरा पुलिस के हत्थे

25 लाख की टप्पेबाजी का खुलासा, दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम और बाइक बरामद


मथुरा (रॉकी गुप्ता)। थाना हाईवे पुलिस ने 25 लाख रुपये की टप्पेबाजी की वारदात का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पूरी 25 लाख रुपये की नकदी, एक बैग तथा घटना में प्रयुक्त GIXXER-250 मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को वादी के कर्मचारी कार (UP 85 BY 0740) से 25 लाख रुपये लेकर गोविंद नगर जा रहे थे। रास्ते में CIMS हॉस्पिटल के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने कार को ओवरटेक कर वाहन खराब होने का इशारा किया। जैसे ही चालक कार से उतरकर बोनट देखने लगा, बदमाश कार में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना हाईवे पर बीएनएस की धारा 305 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर 27 जुलाई 2026 की रात 11:55 बजे पुलिस ने अक्षय पुत्र मारमुत्तु, निवासी मदनगीर, थाना अंबेडकर नगर, साउथ दिल्ली (उम्र करीब 24 वर्ष) को सलेमपुर पाली खेड़ा रोड से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कार चालक को वाहन खराब होने का झांसा देकर मौका पाकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 लाख रुपये की पूरी नकदी, एक बैग और घटना में प्रयुक्त GIXXER-250 मोटरसाइकिल (DL 3S FA 6427) बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 318(4) और 317 (2) की बढ़ोतरी भी की गई है।

इस कार्रवाई में थाना हाईवे पुलिस के साथ साइबर सेल, सर्विलांस सेल, स्वाट टीम, एसओजी तथा अन्य पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर