बंद कमरे में महिला का गला कटा शव मिलने से सनसनी

Subscribe






Share




  • States News

बंद कमरे में महिला का गला कटा शव मिलने से सनसनी

मथुरा (रॉकी गुप्ता)। जैंत थाना क्षेत्र के गांव बाटी में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला का गला कटा शव उसके घर के बंद कमरे में मिला। कमरे में खून बिखरा होने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस सभी पहलुओं—हत्या, आत्महत्या या अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर