प्रसिद्ध शिया धर्मगुरू मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक़ का इन्तिकाल

Subscribe






Share




  • National News

अली अब्बास

लखनऊ 25 नवंबर 2020। 

भारत के प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक़ का लखनऊ के एरा मेडीकल कॉलेज में भारतीय समयानुसार रात १० बजे निधन हो गया।

 

प्राप्त रिपोर्ट के मुतािक़, भारत के प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉक्टर कल्बे सादिक़ का इन्तिकाल हो गया है। उन्होंने लखनऊ के एरा मेडिलक कॉलेज में अंतिम सांस ली| डॉक्टर कल्बे सादिक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते दिनों उन्हें सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया के चलते हुए अस्पताल में भर्ती  कराया गया था। डॉक्टर कल्बे सादिक़ ने एरा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार 24 नवंबर रात 10 बजे अपनी अंतिम सांस ली।   

  डॉक्टर कल्बे सादिक़ के बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने उनके इंतिकाल की सूचना दी।

 

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक़ का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है.वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें आंत का कैंसर था जो तेज़ी से उनके शरीर के अन्य अंगों में फैल रहा था। साथ ही उन्हें निमोनिया हो गया था और सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी। इसी महीने की 17 तारीख़ को उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनके निधन की ख़बर सुनते ही न केवल भारत बल्कि विश्व भर में जहां-जहां भी उनके मानने वाले थे सब शोक में डूब गए।

 

मौलान कल्बे सादिक़ की गिनती भारत के उदारवादी छवि वाले बड़े इस्लामिक स्कॉलर के रूप में होती है। वह भारत के ही वरिष्ठ शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जवाद के चाचा भी थे। मौलना के निधन पर भारत सहित दुनिया भर की महत्वपूर्ण हस्तियों की ओर से लगातार शोक संदेश आने का सिलसिला आरंभ हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक़ के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर