उत्तर प्रदेश : वृंदावनधाम में संदिग्ध परिस्थिति में महंत की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

Subscribe






Share




  • States News

रॉकी गुप्ता 

टीटीआई न्यूज़ 

मथुरा 11 दिसंबर 2020

मथुरा के वृन्दावन परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम कुटी आश्रम के साधु महंत की गुरुवार को देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। 94 वर्षीय महंत का कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इस केस में मथुरा कोर्ट में तारीख थी। वृन्दावन पुलिस ने महंत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम कुटी आश्रम के महंत पुरुषोत्तम दास फलाहारी महाराज एक शिष्य और एक अन्य व्यक्ति के साथ आश्रम में रहते थे। शुक्रवार देर रात उनकी संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर आश्रम पहुंची वृन्दावन पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

बताया जा रहा है कि महंत का जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। आज उसी विवादित मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी थी। इससे पहले रात में ही महंत की मौत हो गई।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि महंत पुरुषोत्तम दास फलाहारी महाराज की मृत्यु की सूचना मिली थी। इस पर आश्रम पहुंची पुलिस ने महंत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉटम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर