मथुरा : किसान कल्याण समिति का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

Subscribe






Share




  • National News

दीपक गुप्ता

टीटीआई न्यूज़

मथुरा 4 दिसंबर 2020

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बाजना के मोरकी मैदान में चल रहा किसान कल्याण समिति का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान सर्किल के पुलिस फोर्स सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं धरने की पल-पल की अपडेट को खुफिया विभाग भी सक्रिय रहा।

वहीं किसानों का दल राम बाबू कटेलिया के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेस वे की ओर कूच करने लगा। सैकड़ों किसानों को यमुना एक्सप्रेस वे पर चढने से रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।

आखिरकार प्रशासनिक अधिकारी किसान नेता रामबाबू सिंह कटैलिया को यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से रोकने में सफल हो गए और मांगों पर विचार कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान किसानों द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे पर होकर दिल्ली जाने का कार्यक्रम रोकना पड़ा। वहीं एसडीएम माट एवं सीओ माट द्वारा किसानों के धरने में जाकर उन्हें मांगों पर पुनर्विचार कर उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर हल कराने का आश्वासन दिया।

आपको बता दें भारतीय किसान कल्याण समिति के बैनर तले किसान नेता रामबाबू सिंह कटैलिया ने पूर्व में थाना नौहझील का घेराव किया था। जिसमें अधिकारियों द्वारा 15 दिन में मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया था।

मगर एक माह से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी मांगों पर विचार न किए जाने पर किसानों में रोष व्याप्त हुआ और बाजना के मोरकी में महापंचायत कर किसान नेता रामबाबू सिंह कटैलिया धरने पर बैठ गए। और शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर होकर पैदल दिल्ली जाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में किसानों ने एक्सप्रेस-वे पर चढ़ाई शुरू कर दी इस दौरान प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए और किसानों से झड़प भी हुई।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500



ERROR : -> Operation not permitted