नई दिल्ली : अभिनेत्री कंगना रनौत को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी सुरक्षा, कंगना ने जताया आभार

Subscribe






Share




  • National News

नई दिल्ली 7 सिंतबर 2020

अभिनेत्री कंगना रनौत को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वाई कैटेगरी की सुरक्षी प्रदान की गई है। जिसपर कंगना ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

बतादें कि बीते कुछ दिनों से कंगना और शिवसेना सांसद संजय राउत के काफ जुबानी जंग हुई है। जिसपर संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने की सलाह दी थी।

अभिनता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में सीबीआई जांच के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत शिवसेना के नेता संजय राउत के निशाने पर हैं। संजय राउत लगातार कंगना के बयानों को लेकर उनपर लगातर हमलावर हैं।

राउत ने कहा था कि कंगना से कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है। यह महाराष्ट्र का मामला है। इस पर पूरे महाराष्ट्र के लोगों को एक साथ आगे आना चाहिए।

संजय राउत ने कहा कि कंगना को अपने ट्विटर हैंडल का उपयोग खुद करना चाहिए, किसी राजनीतिक पार्टी को अपने ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। यह शिवसेना का मुद्दा नहीं है।

बतादें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रनौत लगातार जांच पर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने फिल्म जगत से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे भी किये हैं।

संजय राउत ने शुक्रवार को कहा था कि मुंबई मराठी मानुष के बाप की है। शिवसेना महाराष्ट्र के ऐसे दुश्मनों को खत्म किए बिना नहीं रुकेगी।

संजय राउत ने ट्वीट किया कि मुंबई मराठी मानुष के बाप की है। जिनको यह मंजूर नहीं, वो बताए उनका बाप कौन है। शिवसेना महाराष्ट्र के ऐसे दुश्मनों को खत्म किए बिना नहीं रुकेगी। उन्होंने अपनी इस लाइन के साथ ‘प्रॉमिस’ भी लिखा।

कंगना रनौत ने संजय राउत आरोप लगाया कि उन्हें मुंबई नहीं आने की धमकी दी गई है। 

जिसके बाद कंगना ने लगातार कई ट्वीट किए और कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई पहुंच रही हैं, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर