उत्तर प्रदेश, मथुरा : सड़क नाली निर्माण के चलते व्यापारियों का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
- 6 years ago
- 5208 views
Subscribe
Share
- States News
रॉकी गुप्ता
टीटीआई न्यूज़
मथुरा 21 नवंबर 2020
डैंपियर नगर में सड़क नाली निर्माण के चलते व्यापारियों का फूटा गुस्सा कछुआ गति से चल रहा कार्य के कारण व्यापार हुआ चौपट, व्यापारियों ने इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी सड़क नाली निर्माण को जल्द ही प्रशासन द्वारा कराया जाए सुचारू की मांग।
आपको बता दें कि नगर निगम द्वारा गत कई महीने से डैंपियर नगर क्वालिटी चौराहे से डैंपियर नगर म्यूजियम तक सड़क नाली निर्माण का कार्य चल रहा है।
कछुआ गति से हो रहे निर्माण के कारण व्यापारियों को काफी दिक्कतें हो रही है जिसकी वजह से व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है तथा रास्ते में नाली ना होने के कारण आम रास्ते पर गंदा पानी जमा हो गया है जिसके कारण निकलने वाले राहगीर एवं यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आए दिन दुकानदारों की राहगीरों से लड़ाई झगड़े होते रहते हैं क्योंकि गंदा पानी वाहनों से उचट कर दुकानों में आता है।
इसी को लेकर आज स्थानीय व्यापारियोंने इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं जल्द से जल्द नाली निर्माण को कराने की प्रशासन से मांग की।




