मथुरा- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सपरिवार किए ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन, देश की खुशहाली की मांगी मन्नत

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा-वृंदावन 08 अगस्त 2026

धर्मनगरी वृंदावन में उस समय श्रद्धा और सुरक्षा का अनूठा संगम देखने को मिला, जब भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ठा. श्री बांके बिहारी महाराज के दर्शन करने पहुंचे। तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर ब्रज आए पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ बांके बिहारी लाल के चौखट पर शीश नवाया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।। मंदिर के सेवायतो के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को पटका पहनाकर, माला अर्पण कर और ठाकुर जी का प्रसाद भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। ब्रज की इस पारंपरिक मेहमाननवाजी से पूर्व राष्ट्रपति बेहद अभिभूत नजर आए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद से विधि-विधान के साथ उनसे पूजन-अर्चन संपन्न कराया। ठाकुर जी के अलौकिक विग्रह के सम्मुख पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने दीपक प्रज्वलित कर विशेष आरती उतारी और हाथ जोड़कर मनौती मांगी। दर्शन के दौरान कुछ समय के लिए उन्होंने बांके बिहारी लाल की मनमोहक छवि को निहारा और ब्रज की भक्ति भावना में लीन दिखे। वही इस मौके पर मंदिर परिसर में प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर