मनोज सोनी की हत्या की स्वीकारोक्ति, शव की तलाश

Subscribe






Share




  • National News

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 19 अप्रैल से लापता बिरला मंदिर निवासी मनोज सोनी की हत्या के चर्चित मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी, बेटी और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके दौरान आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। हत्या का राज खुलने के बाद थाना गोविंद नगर पुलिस देर रात आरोपियों को साथ लेकर अक्रूर के जंगल होते हुए यमुना किनारे पहुंची और शव की तलाश शुरू की। फिलहाल पुलिस यमुना किनारे से साक्ष्य जुटाने और शव को बरामद करने के प्रयास में जुटी हुई है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर