ड्यूटी से लौट रहे दो कर्मचारियों की दुर्घटना में मौत

Subscribe






Share




  • National News

कोसीकलां में दर्दनाक हादसा: ड्यूटी से लौट रहे JBM कंपनी के दो कर्मचारियों की ट्रक की टक्कर से मौत

मथुरा (मनीष शर्मा) कोसीकलां में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में JBM कंपनी में काम करने वाले दो युवकों की जान चली गई। दोनों बाइक से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक भी अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा कोसीकलां क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवक रोज की तरह JBM कंपनी से ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर