गिरिराज नगरी गोवर्धन में निकली निधि समर्पण यात्रा

Subscribe






Share




  • States News

ऋषभ कौशिक

टीटीआई न्यूज़

गोवर्धन 12 जनवरी 2021

गोवर्धन गिरिराज नगरी उस समय राम मई हो गई जब राम जन्म भूमि निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के तहत निधि समर्पण राम शोभायात्रा निकाली गई। निधि समर्पण शोभायात्रा का गोवर्धन वासियो ने जगह जगह जोरदार स्वागत किया।

यात्रा पर गोवर्धन वासियो द्वारा पुष्पवर्षा भी की गई। यात्रा में प्रभु राम व राम परिवार की आलोकिक झांकिया निकाली गई। यात्रा में प्रभु श्री राम व राम परिवार की झांकिया आकर्षण का केंद्र रही।

जैसे-जैसे राम भक्तों का करवा बैंडबाजों पर राम भजनों की धुन के साथ आगे बढ़ रहा था मानों पूरी गिरिराज धारा राम दूतो एवम राम प्रेमियो के राम जयकारो से गुजायमान हो गई हो।

राम शोभायात्रा से पहले गोवर्धन के बरसाना रोड स्थित चंद्रा गार्डन में राम मन्दिर निर्माण निधि समर्पण जान सभा का आयोजन किया गया, जंहा पर संत जानो का राम भक्तों ने आशीर्वाद लिया।

वहीं सभी राम भक्त एकत्रित भी हुए जंहा राम मंदिर के निर्माण के लिए निधि समर्पण पर चर्चा की गई वही राम परिवार की संत जनो और विशिष्ठ अथितियों द्वारा आरती कर शोभायात्रा का सुभ आरम्भ किया गया।

यात्रा बरसाना रोड से होते हुए डीग अड्डा पर होतेहुए बड़ाबाजार होते हुए दासविसा सोंख अड्डा दानघाटी होते हुए चंद्रा गार्डन पर जा कर समाप्त हुई।

जनसभा में साथ ही साथ आरएसएस के ब्रज प्रांत विभाग प्रचारक गोविन्द सिह का जोशीला भाषण आकर्षण का केन्द्र रहा सभा में मुख्य अथिति के रूप में सन्त शिरोमणि सियाराम दास जी महाराज सभा अध्य्क्ष के रूप में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए सभी राम भक्तों को शुभ आशीर्वचन प्रदान करते हुए राम मंदिर के भव्य निर्माण की कामना की।

वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में आये आरएसएस के ब्रज प्रांत विभाग प्रचारक गोविंद सिंह का जोशीला संबोधन आकर्षण का केंद्र रहा। गोविंद सिंह  राम मंदिर पर बोलते हुए विरोधियों पर जमकर बरसे वहीं गोविन्द सिह कश्मीर और पाकिस्तान पर भी जमकर बोले।

इस अवसर पर गोवर्धन क्षेत्र के विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह, राधामोहनदास रगुनाथदास सिद्ध, प्रकाश चंद्र चतुर्वेदी, मुडिया महंत रामकृष्ण दास, संत दीनबंधु दास, प्रमुख समाज सेवी गौतम खंडेलवाल, समाज सेवी घनश्याम अग्रवाल उर्फ बाचेलाला, व्यापार मंडल अध्य्क्ष संजू लाला, आरएसएस कार्यकर्ता प्रकाश सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर