आज के दर्शन श्याम सुंदर श्री यमुने महारानी, विशेष जानकारी युक्त पंचांग और राशिफल

Subscribe






Share




  • States News

आज के दर्शन श्याम सुंदर श्री यमुने महारानी, विशेष जानकारी युक्त पंचांग और राशिफल
प्रस्तुति- श्रीधर चतुर्वेदी/विदुर पांडे

दिनाँक- 13/08/2026, गुरुवार

तिथि- प्रतिपदा 20:40 तक 
पक्ष- शुक्ल
नक्षत्र- मघा 28:37
योग- वरियान 12:14
करण- बव 20:40
वार- गुरूवार
माह- श्रावण
चन्द्र राशि- कर्क 06:05
चन्द्र राशि- सिंह 
सूर्य राशि- कर्क
ऋतु - वर्षा
अयन- दक्षिणायन
संवत्सर- रौद्र
विक्रम संवत- 2083 
कानपुर 
सूर्योदय- 05:41
सूर्यास्त- 18:45

शुभा$शुभ मुहूर्त-
राहू काल 13:52 - 15:30 अशुभ
अभिजित 11:47 - 12:40 शुभ

गंड मूल अहोरात्र    अशुभ

चोघडिया, दिन
शुभ 05:41 - 07:28 शुभ
रोग 07:28 - 09:07 अशुभ
उद्वेग 09:07 - 10:45 अशुभ
चर 10:45  - 12:24 शुभ
लाभ 12:24 - 14:02 शुभ
अमृत 14:02 - 15:41 शुभ
काल 15:41 -17:19 अशुभ
शुभ 17:19 - 18:45  शुभ

चोघडिया, रात
अमृत 18:45  - 20:19 शुभ
चर 20:19  - 21:41 शुभ
रोग 21:41 - 23:03 अशुभ
काल 23:03 - 24:24 अशुभ
लाभ 24:24 - 25:46  शुभ
उद्वेग 25:46 - 27:07 अशुभ
शुभ 27:07  - 28:29  शुभ
अमृत 28:29  - 29:50 शुभ

दिशा शूल ज्ञान- दक्षिण
परिहार- आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा बेसन के लड्डू खाके यात्रा कर सकते है।
इस मंत्र का उच्चारण करें-
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च।
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय:।।

अग्नि वास ज्ञान-
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं।। महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत्।।

1 + 5 + 1 = 7  ÷ 4 = 3 शेष
पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है।

शिव वास एवं फल-
1 + 1 + 5 = 7 ÷ 7 =  0 शेष

शमशान वास = मृत्यु कारक

भद्रा वास एवं फल-
स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

दैनिक राशिफल-
मेष
भूमि या वाहन से जुड़े अटके काम आसानी से निपटेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आपकी कार्यकुशलता दिखेगी। कार्यस्थल पर नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में भरोसा और अपनापन बढ़ेगा। खानपान पर ध्यान दें, छाती या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
वृषभ
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, व्यापारिक फैसले सटीक साबित होंगे। छोटे भाई-बहनों और मित्रों का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। दफ्तर में आपकी संवाद शैली की सराहना होगी। लव पार्टनर के साथ छोटी दूरी की आनंददायक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, दिनभर ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।
मिथुन
आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक रहेगा, आय के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और प्रियजनों के साथ समय बीतेगा। निवेश से जुड़े मामलों में कोई बड़ा और फायदेमंद फैसला ले सकते हैं। पार्टनर के साथ पुरानी बातों को सुलझाने के लिए सही दिन है। दांतों या गले में हल्की तकलीफ हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें।
कर्क
आपकी राशि में चंद्रमा, सूर्य, बुध और गुरु का अद्भुत संयोग रहेगा। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। करियर में कोई बड़ी और सकारात्मक खबर मिल सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ की मिठास रहेगी। मानसिक रूप से पूरी तरह शांत और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
सिंह
अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, बजट बनाकर चलें। विदेश या दूर स्थान से जुड़ा व्यापार करने वालों को फायदा होगा। कार्यस्थल पर विरोधी आपके खिलाफ योजना बना सकते हैं, सतर्क रहें। प्रेम जीवन में किसी भी बहस को तूल न देकर शांति से बात सुलझाएं। नींद पूरी न होने से शारीरिक सुस्ती या आंखों में थकान रह सकती है।
कन्या
आय के साधनों में वृद्धि होगी और अटका हुआ धन वापस मिलेगा। आपकी राशि में शुक्र होने से आकर्षण और कलात्मकता चरम पर रहेगी। दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और व्यावसायिक लाभ होगा। लव लाइफ बेहद रोमांटिक और यादगार रहने वाली है। सेहत उत्तम रहेगी, दिनभर मानसिक ताजगी बनी रहेगी।
तुला
कार्यक्षेत्र और करियर के लिहाज से दिन बेहद अनुकूल रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा, नई जिम्मेदारी संभव है। व्यापार विस्तार की योजनाएं अब गति पकड़ने लगेंगी। जीवनसाथी आपके हर फैसले में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा, नियमित योग और ध्यान से लाभ मिलेगा  l
वृश्चिक
भाग्य का पूरा साथ मिलने से अटके हुए काम अपने आप बनने लगेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा।स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, मन में सकारात्मक विचार बने रहेंगे।
धनु
वित्तीय मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतें, जोखिम भरे निवेश से बचें। कारोबार में अचानक आए बदलावों को समझदारी से संभालें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। पार्टनर की भावनाओं का आदर करें, बातचीत में मधुरता रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें, पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
मकर
व्यापारिक साझेदारी से बड़ा फायदा और नए अनुबंध मिल सकते हैं। दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी और आय के नए रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली से सब प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध काफी मजबूत और सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, दिनचर्या को अनुशासित रखें।
कुंभ
प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों पर आपकी कूटनीतिक जीत होगी। नौकरी-पेशा लोगों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। पुराने कर्जों से राहत मिलने के सकारात्मक संकेत हैं। लव पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें और संयम से काम लें। मौसम के प्रभाव से बचें, जोड़ों में हल्का दर्द संभव है।
मीन
वक्री शनि के प्रभाव से कार्यों में निरंतरता और अनुशासन जरूरी है। विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए दिन अत्यंत फलदायी रहेगा। बौद्धिक क्षमताओं के बल पर धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आएगा और आकर्षण बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, सुबह की सैर को अपनी दिनचर्या में रखें।आपका दिन मंगलमय हो।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर