Samsung के चेयरमैन Lee-Kun-hee का निधन, 2017 में सुनाई गई थी 5 साल की सजा

Subscribe






Share




  • International News

योगेश खत्री 

टीटीआई 

नियो न्यूज़

सियोल (कोरिया) 25 अक्टूबर 2020

सैमसंग के चेयरमैन ली कुन ही का निधन हो गया है। वे 78 वर्ष के थे। 

कंपनी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी है कि "बड़े दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन ली कुन ही का 25 अक्टूबर को निधन हो गया है। 

बताया गया है कि ली कुन ही को 2014 में दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद से वे अस्वस्थ चल रहे थे। इसके बाद से कंपनी के वाइस चेयरमैन उनके बेटे ली जॉय योंग द्वारा कंपनी संभाली जा रही है।

सैमसंग के चेयरमैन ली को 2017 में रिश्वत देने और पूर्व राष्ट्रपति पार्क ज्यून ह्ये से जुड़े अपराध में दोषी करार दिया गया था और उन्हें 5 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी जबकि 1 साल बाद ही उन्हें रिहा भी कर दिया गया था। इस मामले में फिर से सुनवाई की कोशिश की जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर