नाबालिग लड़के से कुकृत्य करने वाला गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • Crime

नाबालिग लड़के से कुकृत्य करने वाला गिरफ्तार

जनपद मथुरा। थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ कुकृत्य करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना वृन्दावन मथुरा पुलिस द्वारा कल दिनांक 23.04.2026 को समय करीब 14.05 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 241/26 धारा 140 (4) बीएनएस व 5M/6 पोक्सो एक्ट में वाँछित 01 अभियुक्त विष्णु पुत्र ओमप्रकाश निवासी बाल्मीकि बस्ती थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा उम्र करीब 19 वर्ष को जगन्नाथ घाट से यमुना नदी कुम्भ क्षेत्र को जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। 
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 22.04.2026 को मुकदमा वादी की तहरीर के आधार पर रिक्शा चालक नाम पता अज्ञात द्वारा आवेदक के नाती (बेटी का बेटा) उम्र 10 वर्ष को रिक्शा में बैठाकर रिक्शा सुनसान जगह देवरहा बाबा यमुना किनारे ले जाकर कुकृत्य करने के सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 241/26 धारा 140(4) बीएनएस व 5M/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अज्ञात रिक्शा चालक के रुप में अभियुक्त विष्णु पुत्र ओमप्रकाश निवासी वाल्मीकि बस्ती थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा उम्र करीब 19 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्त को कल गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पताः-
विष्णु पुत्र ओमप्रकाश निवासी बाल्मीकि बस्ती थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा उम्र करीब 19 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय -
जगन्नाथ घाट से यमुना नदी कुम्भ क्षेत्र को जाने वाले कच्चे रास्ते के पास वृन्दावन, दिनांक 23.04.2026 व समय करीब 14.04 बजे 
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास -
 मु0अ0सं0 241/26 धारा 140(4) बीएनएस व 5M/6 पोक्सो एक्ट थाना वृन्दावन जनपद मथुरा। 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
 1- प्र0नि0 संजय कुमार पाण्डेय थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
 2-उ0नि0 देवेन्द्र सिंह थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
 3- हे0का0 1319 कप्तान सिंह थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।

Also Watch 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर