उत्तर प्रदेश, मथुरा : रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर लिए 81 लोगों के कोरोना सैंपल
- 6 years ago
- 5141 views
Subscribe
Share
- States News
मथुरा 23 सितम्बर 2020
राष्ट्रीय सचल चिकित्सा टीम द्वारा एसीएमओ डॉक्टर देवेंद्र अग्रवाल एवं नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉक्टर भूदेव सिंह के निर्देशन में एमएमयू टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, द्वारिकेश पुरम से कुल 81 लोगों के सैंपल लिये गये जिसमें से 1 कर्मचारी नया बस स्टैंड पर एंटीजन पॉजिटिव पाया गया है।
एमएमयू के जिला कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया द्वारिकेश पुरम में भी एक 58 वर्षीय वृद्ध एंटीजन पॉजिटिव पाया गया है नेगेटिव आने वाले सभी लोगों के rt-pcr सैंपल भी लिए गए हैं जो लैब को भेजे जाएंगे।
एमएमयू टीम में डॉक्टर अनग द्विवेदी, सचिन सक्सेना, राकेश कुमार, कावेरी शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, राहुल कुमार, विनोद कुमार, पुरुषोत्तम सिंह उपस्थित रहे।
TTI News
Your Own Network
CONTACT : +91 9412277500
ERROR : -> Operation not permitted

