उत्तर प्रदेश : बलिया केस में अपने ही विधायक सुरेंद्र सिंह पर एक्शन लेगी भाजपा
- 6 years ago
- 4892 views
Subscribe
Share
- National News
योगेश खत्री
टीटीआई न्यूज़
बलिया 18 अक्टूबर 2020
बलिया केस में अपने ही विधायक पर लग रहे आरोपों पर भाजपा ने एक्शन लिया है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक सुरेंद्र सिंह को लखनऊ तलब किया है जहां उन्हें अपनी सफाई देनी पड़ेगी। दरअसल सुरेंद्र सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बलिया कांड के आरोपी पक्ष की तरफदारी की।
यही नहीं वे कल आरोपियों के परिवार वालों से मुलाकात करने पहुंचे थे। वे लगातार यह बात कहते आए हैं कि वह आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के साथ हैं यहां तक कि जाति कार्ड खेलने में भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन अब उन्हें अपनी पार्टी के समक्ष ही जवाबदेही करनी होगी।



