महबूबा की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कहा : हमारे लिए 5 अगस्त काला दिन
- 6 years ago
- 8876 views
Subscribe
Share
- National News
नीरज वर्मा
नई दिल्ली 1 अगस्त 2020
बता दें कि साल 2019 में जम्मू-कश्मर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय से महबूबा मुफ्ती हिरासत में हैं। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की हिरासत को केंद्र सरकार ने शुक्रवार को तीन महीने तक के लिए और बढ़ा दिया है। केंद्र ने उन्हें जन सुरक्षा कानून के तहत नजरबंद रखा है।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि 5 अगस्त हमारे लिए काला दिन है।
इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में खौफ का वातावरण बनाया जा रहा है। यहां किसी को बोलने की आजादी नहीं है। इल्तिजा का ये बयान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के एक साल पूरा होने से ठीक पहले आया है।



