उत्तर प्रदेश : मथुरा में कोरोना पॉजिटिव शव के अंतिम संस्कार के वसूले 12 हजार रुपये
- 6 years ago
- 5125 views
Subscribe
Share
- States News
नरेंद्र भारद्वाज
मथुरा 21 सितंबर 2020
तीर्थनगरी मथुरा में कोरोनाकाल में आपदा को अवसर में बदला जा रहा है। शवों के साथ भी सौदा हो रहा है। वाक्या ध्रुव घाट स्थित शमशान स्थल का है जहां रविवार को पुनः कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के अंतिम संस्कार को 12 हजार रुपये वसूल लिए गए।
रेजीमेंटल बाजार सदर बाजार निवासी 70 वर्षीय रिटायर्ड पुलिस सब इंसेक्टर हुकुम सिंह यादव पुत्र महेंद्र सिंह यादव की कोरोना के चलते केडी हॉस्पिटल में मृत्यु हो गयी थी। जब उनके पार्थिव शरीर को आज शाम 6 बजे अंतिम संस्कार हेतु ध्रुव घाट लाया गया तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने शव के अंतिम संस्कार हेतु 20 हजार रुपये की नाजायज मांग की। शोक संतृप्त परिजनों ने बमुश्किल कर्मचारियों को 12 हजार रुपये में राजी करने के बाद उनका अंतिम संस्कार कराया।
इससे पूर्व में भी विगत दिवस एक कोरोना पॉजिटिव शव से 17 हजार रुपये वसूल लिए गए थे।
संवेदनहीनता की पराकाष्ठा लाँघ चुके उक्त कर्मचारी मौत पर सौदा करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं और सब कुछ जानते हुए भी श्मशान संचालन समिति के कर्ता-धर्ता आंखों पर पट्टी बांधे बेसुध पड़े हैं।

