फिरोजाबाद : सड़क हादसे में व्यक्ति की गई जान

Subscribe






Share




  • National News

फ़िरोज़ाबाद 13 जनवरी 2021

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नगला किला निवासी 40 वर्षीय टीकाराम पुत्र पुन्नीलाल जो कि मूलरूप से जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र का निवासी है यहां किराए पर रह रहा था। बताया गया उक्त व्यक्ति शिकोहाबाद के बाईपास रोड ओर किसी कोल्हू पर काम करता था। बीती देर रात सड़क पार कर निकल रहा था तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव पोस्टमॉर्टम को जिला अस्पताल लाया गया। उक्त घटना को लेकर जानकारी मृतक के भाई ने फोन पर हुई बातचीत के दौरान दी। साथ ही बताया किसी टाटा 407 वाहन ने टक्कर मार दी थी शायद उसको पुलिस ने पकड़ लिया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर