उत्तर प्रदेश, ग़ाज़ियाबाद : अभिभावकों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन
- 6 years ago
- 4574 views
Subscribe
Share
- National News
गाजियाबाद 3 सितंबर 2020
अभिभावकों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन शुरू हुआ। दोस्तों, हड़ताल के पहले दिन आप सभी का भरपूर सहयोग मिला, जिसके लिये आप सभी का आभार, लेकिन अभी यह मुहिम खत्म नही हुई है, क्योंकि शासन द्वारा कोई भी राहत भरा आदेश अभी तक अभिभावकों के लिये जारी नही किया गया है। इसलिए ध्यान रहे "अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है" साथ ही दोस्तों, प्रशासन भी आप सभी अभिभावकों की सहन-शक्ति को परख रहा है। इसलिए निकलें आप सभी आज बाहर और दिखायें शासन को अपनी एकता औऱ ताकत, क्योंकि आज अग़र आपने अपनी चुप्पी को अब नही तोड़ा तो कल को आप अपनी अंतरात्मा को जवाब नही दे पाओगे कि उस वक़्त में क्यों नही निकला? दोस्तों, लड़ाई हमारी है तो निकलना भी हमें ही पड़ेगा। इसलिए निकलें बाहर और खड़े हों अपने अधिकारों के लिये क्योंकि "अभी नही तो कभी नही" औऱ करें अपना अभिभावक होने का फ़र्ज़ अदा।
"सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल मे है,"
"देखना है ज़ोर कितना बाजू-ए-कातिल में है।"
निवेदक -
ग़ाज़ियाबाद पेरेंट्स एसोसिशन एवं आप समस्त अभिभावकगण।

