चावल से भरे दो ट्रक पकड़े, लगभग 500 क्विंटल माल जब्त

Subscribe






Share




  • National News

छाता में प्रशासनिक कार्रवाई: चावल से भरे दो ट्रक पकड़े, लगभग 500 क्विंटल माल जब्त।

​कस्बा छाता (मथुरा) (मनीष शर्मा)।
प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्बा छाता से चावल से भरे दो ट्रकों को मुखबिर खास की सूचना पर पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रकों में लगभग 500 क्विंटल चावल लदा होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (ADM) और उप जिलाधिकारी (SDM) छाता वैभव गुप्ता ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाल ली है।
​मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारियों को देर रात लगभग 1:00 बजे सूचना मिली थी कि संदिग्ध रूप से चावल से भरे दो ट्रक कस्बे से गुजर रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया। और छाता कोतवाली को सुपर्द कर दिया।
 ट्रकों में लोड चावल से भरे बोरों को खाली कराने (अनलोड) के लिए ट्रैक्टर मंगाए गए हैं। खबर लिखे जाने तक आपूर्ति निरीक्षक मोहन प्रकाश उपाध्याय ,लेखपाल ललितेश पांचाल ,अरविंद सिंह,जसविंदर सिंह लेखपालों की टीम की मौजूदगी में चावल के बोरों को ट्रकों से नीचे उतारने और उनकी गिनती का काम तेजी से चल रहा था।
​इतनी बड़ी मात्रा में चावल कहाँ से लाया जा रहा था और इसे किस कंपनी या जगह पर सप्लाई किया जाना था, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
​प्रशासनिक टीम ने दोनों ट्रक ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया है। और पूछताछ में पाया कि यह चावल एलियांज कंपनी शेरगढ़ रोड छाता से आया है।
​ अधिकारियों का कहना है कि कागजात की जांच की जा रही है और चालकों व संबंधित के खिलाफ सख्त वैधानिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
​मौके पर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लेखपालों की पूरी टीम मुस्तैद है जो माल की तौल और जब्ती की रिपोर्ट तैयार कर रही है।
​अधिकारियों का कहना है: "चावल के अवैध परिवहन या कालाबाजारी की हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।"

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर