राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आशा से अधिक रहा सफल, 14,507 वादों का निस्तारण

Subscribe






Share




  • States News

प्रेस विज्ञप्ति

 

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 10 जुलाई 2021 में 14507 वादों का निस्तारण

आज दिनाँक 10.07.2021 दिन द्वितीय शनिवार को जनपद न्यायालय, मथुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री सिद्धार्थ वर्मा जी (प्रशासनिक जज, मथुरा) द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश श्री यशवंत कुमार मिश्र, माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मथुरा डा० विदुषी सिंह तथा माननीय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण, मथुरा श्री रणधीर सिंह सहित समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पुलिस अधीक्षक (यातायात) बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण व अधिवक्तागण, बैंक व मोबाइल कंपनियों के अधिकारिगण आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला मुख्यालय, कलेक्ट्रेट, तहसील स्तर पर कुल 36584 वाद निस्तारण हेतु नियत किये गए, जिनमें से 14507 वादों का निस्तारण किया गया।

श्री यशवंत कुमार मिश्र, जनपद न्यायाधीश, मथुरा द्वारा 04 इजराय वादों का निस्तारण कर रु0 4,00,185/- की डिग्री धनराशि वसूली गई तथा 04 प्रकीर्ण सिविल वाद व 01 प्रकीर्ण सिविल अपील का निस्तारण किया गया।

डा0 विदुषी सिंह , प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मथुरा द्वारा 12 पारिवारिक वाद व 09 फौजदारी वादों का निस्तारण किया गया। श्री अरविंद कुमार शुक्ला, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मथुरा द्वारा 16 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया।

मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में श्री रणधीर सिंह, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण, मथुरा द्वारा 82 वादों का निस्तारण कर रु0 6,23,39,400/- रुपये की प्रतिकर राशि पीड़ित पक्षकारों को दिलाये जाने के आदेश पारित किया जाए।

फौजदारी न्यायालयों द्वारा फौजदारी से संबंधित 1315 वादों का निस्तारण कर रु0 5,34,426/- रुपए का अर्थदंड वसूला गया।

अतिरिक्त न्यायालय (धारा 138 एन.आई. एक्ट) द्वारा धारा 138 एन.आई. एक्ट के 11 वादों का निस्तारण कर मु0 37,94,000/- रुपये का भुगतान पक्षकारों को करने के आदेश पारित किए गए।

41 व्यवहारिक वाद, 181 विद्युत अधिनियम अंतिम आख्या, 01 बैंक रिकवरी वाद, 06 भूमि अध्याप्ति वाद, 255 राजस्व वाद, 23 अंतिम आख्या, 5 स्टांप वाद, 8 उपभोक्ता फोरम वाद तथा 257 अन्य प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों, मोबाइल कंपनियों द्वारा निस्तारण हेतु लगाए गए प्री-लिटिगेशन वादों में 491 वादों का निस्तारण कर ₹1,52,29,363/- वसूले गए। प्रशासनिक न्यायालयों द्वारा लगाए गए प्री-लिटिगेशन वादों में 11785 वादों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के अंत में नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मथुरा श्री देवकांत शुक्ला तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा सुश्री सोनिका वर्मा द्वारा उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

 

मथुरा - राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन :

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर