मथुरा- त्रिपुरा में तैनात जवान का निधन, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 15 अप्रैल 2026

मथुरा जनपद के सुरीर कलां गांव के रहने वाले त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवान इंदल सिंह का निधन हो गया। मंगलवार सुबह उनके गांव में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

बताया गया कि इंदल सिंह 6 अप्रैल 2026 को एक महीने की छुट्टी पूरी कर त्रिपुरा में अपनी ड्यूटी पर वापस लौटे थे। ड्यूटी ज्वाइन करने के कुछ दिन बाद ही 11 अप्रैल को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

सोमवार और मंगलवार की रात के बीच उनका पार्थिव शरीर अधिकारियों की निगरानी में उनके पैतृक गांव लाया गया। मंगलवार सुबह राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर देकर देशभक्ति के नारों के बीच उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर तहसीलदार बृजेश कुमार, पूर्व शिक्षा मंत्री, भाजपा के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

इंदल सिंह अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। गांव में इस घटना से शोक की लहर है और ग्रामीणों ने उन्हें समर्पित व कर्तव्यनिष्ठ जवान बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर