बलदेव पब्लिक स्कूल ने रखी अपनी श्रेष्ठता बरकरार, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। बुधवार को घोषित सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के परिणाम में बलदेव पब्लिक स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
गत वर्षों की भांति फिर से बलदेव पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी।

बलदेव पब्लिक स्कूल का दसवीं का परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहा- मयंक गौतम 98.8 प्रतिशत, गोविंद 97.8 प्रतिशत, राहुल श्रोती 97.2, कुमारी भावना 97 प्रतिशत, हिना 94.8 प्रतिशत, पलक 94.6 प्रतिशत, शुभी कुलश्रेष्ठ 94 प्रतिशत, नितिन कुमार 93.2 प्रतिशत, मुस्कान कुमारी 92.6 प्रतिशत, सागर चौधरी 92.2 प्रतिशत, निखिल सिकरवार 92.2 प्रतिशत, निशा 92 प्रतिशत, मनु कुमारी 91 प्रतिशत।

विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक सिकरवार ने सभी विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने अपनी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से सफलता हासिल की है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनीता सी. सिकरवार ने सफलता पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों ने लगन व मेहनत से शिक्षा ग्रहण कर सफलता अर्जित की है।

Watch School Memoir- 

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर