संविधान की रक्षा करना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा। 14 अप्रैल 2026

भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को उनकी 135वीं जयंती के अवसर पर श्री भीमसेन सैनी स्मृति सेवा समिति पंजीकृत द्वारा आज बाढ़ पुरा स्थित आकाश गार्डन में बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनकी अद्वितीय योग्यता के बारे में बताया। उन्होंने आह्वान किया कि भारत के संविधान की रक्षा करना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है। वर्तमान में अभिव्यक्ति की आजादी समाप्त हो रही है, संवैधानिक संस्थाएं स्वतंत्र नहीं रही हैं, असमानता एवं सामाजिक अन्याय तेजी से बढ़ रहा है। सामाजिक न्याय से वंचित समाज आज भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी ने अपने विचार व्यक्त कर सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर आपके जिला उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष निर्मल शर्मा, राजेश तिवारी, देवेंद्र सैनी एडवोकेट, पूजा वर्मा, गोविंद सैनी, बैकुंठी, गंगा माहोर, ध्रुव भारतीय, निक्की, आशीष सैनी, प्रशांत सैनी, प्रेमवती, लक्ष्मी देवी, सुनील सैनी, तेजस, शानवी, आध्या, अर्जुन माहोर, योगेश कुमार सैनी आदि उपस्थित थे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर