वृंदावन स्टीमर हादसा- नगर निगम कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मेयर से इस्तीफे की मांग,‌ कहा- महापौर और नगर आयुक्त जिम्मेदार

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 15 अप्रैल 2026 

वृंदावन में विगत दिनों हुए स्टीमर हादसे को लेकर आज कांग्रेस द्वारा नगर निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। 
जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और  नेताओं ने नगर आयुक्त और मेयर को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेताओं को मौके पर मौजूद पुलिस और एनफोर्समेंट फोर्स के जवानों द्वारा अंदर घुसने नहीं दिया गया।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि यमुना हादसे के लिए पूरी तरह नगर निगम जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद नाविक को जेल भेज दिया जबकि वह निर्दोष है, लेकिन असली दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेयर, नगर आयुक्त जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है परंतु वह अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। अभी प्रदर्शन से शुरुआत की गई है, जरूरत पड़ने पर जिला मुख्यालय पर भी प्रदर्शन करेंगे और फिर भी नहीं माने तो वृंदावन में चक्का जाम भी किया जाएगा।

साथ ही बताते चलें कि वृंदावन स्टीमर हादसे में पंजाब के एक श्रद्धालु 40 वर्षीय पंकज मेहरोत्रा अभी भी लापता हैं।  सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 150 से अधिक लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है।

यह भी देखें- वृंदावन हादसा न्यूज़

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर