जिला कारागार मथुरा का निरीक्षण

Subscribe






Share




  • States News

जिला कारागार मथुरा का निरीक्षण

मथुरा | 05 अगस्त 2022

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश, मथुरा श्री राजीव भारती जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 05.08.2022 को जिला कारागार, मथुरा का निरीक्षण सुश्री सोनिका वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कारागार मथुरा के अधीक्षक श्री ब्रजेश कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. उपेंद्र सोलंकी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. उत्पल सरकार, जेलर महाप्रकाश सिंह, डिप्टी जेलर सुश्री करुणेश कुमारी, श्रीमती शिवानी यादव व श्री अनूप कुमार, लेखाकार श्री चूड़ामणि तिवारी,फार्मासिस्ट श्री रमाकांत वर्मा, जेल विजिटर श्री तारा चंद एडवोकेट व जेल बंदी पराविधिक स्वयसेवकगण आदि उपस्थित रहे।

जिला कारागार मथुरा में आज निरीक्षण दौरान कुल 1754 बंदी निरूद्ध होना पाया गया।

जिला कारागार चिकित्सालय के निरीक्षण दौरान पाया गया कि इस चिकित्सालय में 69 बंदी मरीजों का ईलाज किया जा रहा है, जिन्हें 03 अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। बंदी मरीजों से पृथक-पृथक वार्ता की गई व सभी के स्वास्थ व ईलाज के बारे में चिकित्सक से जानकारी ली गई। भीषण गर्मी से बचने हेतु इस चिकित्सालय में बंदी मरीजों के लिए कूलर व पंखे लगे हुए पाये गये, जोकि चालू अवस्था में थे। मनोरंजन हेतु एक टी.वी. लगा है, स्वच्छ पानी हेतु एक आर.ओ. लगा पाया गया। भर्ती बंदी मरीजों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु जेल चिकित्सक व जेल प्रशासन को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये।

महिला बंदियों हेतु जिला कारागार की महिला बैरक में प्रथक से चिकित्सालय बनाया गया है, जिसमे महिला चिकित्सक व दो नर्सों द्वारा सप्ताह में एक दिन महिला बंदियों का स्वास्थ परीक्षण किया जाता है। महिला बैरक में निरुद्ध महिला बंदियों से वार्ता की गई तथा उनके प्रकरणों की जानकारी ली गई। खजानी इंस्टीट्यूट द्वारा 14 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर का कार्य सिखाया जा रहा है।

पाकशाला (रसोई घर) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान कुछ बंदी सायं का भोजन बनाने की तैयारी कर रहे थे। एक बड़ी मशीन द्वारा रोटियां से की जा रही थी। पाकशाला में साफ-सफाई पाई गई। महिला एवं पुरूष बंदियों को आज प्रातः नाश्ते में चाय, दलिया व गुड़ तथा दोपहर के भोजन में उर्द की दाल, आलू सोयाबरी की सब्जी, दाल चना व रोटी दी गई है। सांयकाल के भोजन में रोटी, साबुत मसूढ़ की दाल, आलू ,लोकी की सब्जी दी जायेगी।

पेयजल हेतु जेल में एक बड़ा आर.ओ. प्लांट लगा है, बैरकों में आर.ओ. लगे हैं।

निरीक्षण दौरान उपस्थित बंदियों से निशुल्क विधिक सहायता हेतु अधिवक्ता के सम्बंध में जानकारी ली गई, बदियों द्वारा बताया गया कि सभी के पास उनके व्यक्तिगत / सरकारी अधिवक्ता मौजूद हैं बंदियों द्वारा खाने-पीने की कोई समस्या होना नहीं बताया गया। जिला कारागार में साफ-सफाई पाई गई।

यह भी देखें :

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500


अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर