बलदेव पब्लिक स्कूल में किया गया "सैनिकों का सम्मान "

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 28 जुलाई 2026

“विजय दिवस " की पूर्व संध्या पर बलदेव पब्लिक स्कूल में सैनिकों का सम्मान किया गया।
सर्व प्रथम  मुख्य अतिथि हुकुम चंद तिवारी (पूर्व विधायक सादाबाद), विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक सिकरवार, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनीता सी. सिकरवार, विशिष्ट अतिथि जगपाल सिंह (उपनिरीक्षक, वन विभाग), डॉ. मुरारी लाल (चेयरमैन, बलदेव), चन्द्र प्रताप सिकरवार (समन्वयक उ. प्र. बृज तीर्थ परिषद) व सभी आगंतुक सैनिकों के साथ अमर जवानों  और भारत माता के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में मानवी ने भाषण दिया। 
उसके बाद विद्यालय के निदेशक ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं आगंतुक सैनिक रणवीर सिंह, वीर नारी कपूरी देवी पत्नि  शहीद सोनपल, वीर नारी प्रेमवती देवी पत्नी शहीद लक्ष्मण सिंह, बच्चू सिंह, जितेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, ताराचंद व वीर नारी राजेश देवी पत्नी शहीद इन्द्रजीत का शॉल एवं पटुका पहना कर और भारत माता का चित्रपट व सभी को एक-एक बेलपत्र का पौधा दे कर सम्मानित किया गया।

फिर छात्राओं ने भारत माता की बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी।
भारत के वीर सपूतों को सम्मान देते हुए विद्यार्थियों ने एक  नाटक प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने खूब सराहना की, उसके बाद छात्राओं ने एक और  प्रस्तुति "ए मेरे वतन तुझे मेरी कसम" दी l
इस के बाद मुख्य अतिथि हुकुम चंद तिवारी  ( पूर्व विधायक ) ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1999 में कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर भारतीय सेना ने जिस साहस और दृढ़ संकल्प के साथ दुश्मनों को पराजित किया, वह विश्व इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। हमारे जवानों ने कठिन मौसम, बर्फीले पहाड़ और लगातार दुश्मन की गोलाबारी के बीच भी तिरंगे का सम्मान बनाए रखा।

इसके बाद विद्यालय के निदेशक ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब हम अपने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, तब हमें यह भी संकल्प लेना चाहिए कि भारत की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।

कारगिल के सभी अमर वीरों को शत-शत नमन करें और उनके बलिदान को कभी न भूलने का वचन दें।
फिर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें यह सिखाता है कि देश की रक्षा केवल सैनिकों का ही नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। एक विद्यार्थी के रूप में हमें अपने माता-पिता, शिक्षकों और देश के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए। अनुशासन, ईमानदारी, मेहनत और राष्ट्रप्रेम जैसे गुण हमें एक बेहतर नागरिक बनाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संपूर्ण विद्यालय परिवार का सहयोग रहा। अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर