छेड़छाड़, मारपीट और पत्रकार बनकर चौथ वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा। 28 जुलाई 2026

थाना गोविंदनगर पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट और खुद को पत्रकार बताकर चौथ वसूली करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता और उसकी साथी के साथ मारपीट व छेड़छाड़ की, साथ ही डरा-धमकाकर ₹20,000 की चौथ मांगी और ₹10,000 वसूल भी लिए।

पुलिस ने मंगलवार तड़के करीब 2:22 बजे कार्रवाई करते हुए रिहान पुत्र मुकीम (25 वर्ष) निवासी सुखदेव नगर कॉलोनी, थाना कोतवाली, मथुरा को पीड़िता के घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना गोविंदनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 307/2026 में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई थाना प्रभारी अजय वर्मा के नेतृत्व में गोविंदनगर पुलिस टीम ने की।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर