मथुरा- पदभार संभालने के बाद पहली बार मथुरा पहुंचे नए एडीजी एस.के. भगत

Subscribe






Share




  • National News

मनीष शर्मा। मथुरा 23 मई 2026

आगरा ज़ोन के नव नियुक्त एडीजी एस.के. भगत ने शनिवार को गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना की। हाल ही में जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका यह पहला धार्मिक दौरा माना जा रहा है।

मंदिर पहुंचने पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एडीजी ने विधिवत दर्शन कर प्रदेश में कानून व्यवस्था, शांति और जनता की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया।

इस दौरान डीआईजी शैलेश कुमार पांडे और एसएसपी श्लोक कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने गोवर्धन क्षेत्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से क्षेत्रीय व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली।

इसके साथ ही उन्होंने श्री बांके बिहारी मंदिर (वृन्दावन), श्री बांके बिहारी मंदिर कंट्रोल रूम और श्रीकृष्ण जन्मभूमि (मथुरा) का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुगमता और परिसर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गयी तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

धार्मिक यात्रा के साथ-साथ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों का भी जायजा लिया।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर