मथुरा- देर रात भीषण आग, किराना व पशु आहार की दुकान जलकर खाक

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 22 मई 2026

मथुरा के अडूकी गांव स्थित थाना हाईवे क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे एक दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान से उठती तेज लपटें और धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक सुभाष चंद्र अग्रवाल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। फायर अधिकारियों के अनुसार दुकान में खल, चूनी, चोकर समेत किराने का काफी सामान रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

दुकानदार ने बताया कि हादसे में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार के लोग भी काफी परेशान नजर आए। वहीं सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई।

फिलहाल आग लगने की असली वजह साफ नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट और भीषण गर्मी को संभावित कारण माना जा रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर