मथुरा- ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी बनी आफत, रातभर अंधेरे में डूबा इलाका

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 22 मई 2026

मथुरा के भरतपुर गेट इलाके में गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रांसफार्मर के पास अचानक आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी पास पड़े कूड़े में जा गिरी, जिसके बाद आग तेजी से फैलते हुए केबलों और बिजली के तारों तक पहुंच गई। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

आग की तेज लपटें और तारों से निकलती चिंगारियां देखकर आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग ट्रांसफार्मर के काफी नजदीक पहुंच चुकी थी, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग, दमकल विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बिजली विभाग से संपर्क कर इलाके की सप्लाई बंद करवाई, ताकि आग बुझाने के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो।

इलाके के लोगों ने बताया कि यहां पहले से ही बार-बार बिजली कटने की समस्या बनी रहती है। वहीं इस घटना के बाद भीषण गर्मी में देर रात तक बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर