मथुरा- विकास बाजार में युवक से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 22 मई 2026

मथुरा के विकास बाजार इलाके में एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घायल युवक की पहचान शिवनगर कॉलोनी, तैयापुर लक्ष्मीनगर निवासी पुसी पुत्र रामभरोसी लाल के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर नाराजगी बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, बाजार में खान-पान की रेहड़ी और ढकेल लगाने वाले कुछ लोगों से युवक की कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और युवक के साथ मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जबकि CCTV फुटेज में भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। कुछ लोग बीच-बचाव करते नजर आए, वहीं कई लोग तमाशबीन बने रहे।

पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने बाजार में लगातार बढ़ रही झगड़े की घटनाओं पर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि स्थायी पुलिस व्यवस्था और नियमित गश्त की कमी के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने विकास बाजार में पुलिस चौकी स्थापित करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर