मथुरा- फर्जी दस्तावेजों पर करोड़ों का ट्रैक्टर लोन, कर्मचारी पर केस दर्ज

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 23 मई 2026

मथुरा के औरंगाबाद स्थित HDB Finance शाखा में बड़े वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। कंपनी के सेल्स ऑफिसर राजकुमार उर्फ राजू पर मृत लोगों के नाम से फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाकर ट्रैक्टरों का फाइनेंस कराने का आरोप लगा है। मामले में सदर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने अलग-अलग फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर 11 ट्रैक्टरों के लिए ऋण स्वीकृत कराए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस फर्जीवाड़े की रकम करोड़ों रुपये तक पहुंच सकती है। मामले का खुलासा कंपनी के ही एक कर्मचारी द्वारा की गई गोपनीय शिकायत के बाद हुआ।

शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को दी गई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। करीब तीन दिनों तक दस्तावेजों, फाइनेंस रिकॉर्ड और अन्य कागजातों की जांच की गई। जांच के दौरान कई संदिग्ध रिकॉर्ड सामने आए।

आशना चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फर्जी दस्तावेजों के जरिए ट्रैक्टर फाइनेंस कराने की पुष्टि हुई है। इसके आधार पर शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ सदर थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई।

फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे मामले में कोई अन्य कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति शामिल था या नहीं। साथ ही जिन लोगों के नाम पर दस्तावेज तैयार किए गए, उनकी पहचान और बैंकिंग लेनदेन की भी जांच की जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर