गोवर्धन के जचौंदा में संघर्ष, दर्जनभर घायल

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा के जचोंदा गांव में दो पक्षों में हुआ विवाद, कई घायल, गांव में पुलिस तैनात

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के जचोंदा गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।
जमीन के विवाद को लेकर दिन में कचहरी में कहासुनी हुई थी, और शाम साढ़े पाँच बजे गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
एक पक्ष हाकिम सिंह का और दूसरा पक्ष हरिश्चंद्र का बताया जा रहा है।
दोनों पक्षों से 5-6 लोगों को चोटें आई हैं, जिसमें एक-एक व्यक्ति को सिर में गंभीर चोट लगी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
मामले पर एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि सीसीटीवी और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।
मथुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। गोवर्धन थाना क्षेत्र के जचोंदा गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि जचोंदा गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आज दिन में कचहरी में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
उसी रंजिश को लेकर शाम करीब साढ़े पाँच बजे गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हाकिम सिंह पक्ष और हरिश्चंद्र पक्ष में हुई इस झड़प में दोनों तरफ से करीब 5-6 लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी है।
घटना की सूचना मिलते ही गोवर्धन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है। इस पूरे मामले पर एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने जानकारी दी है।
फिलहाल मौके पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और एविडेंस कलेक्शन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच गंभीरता से की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर