फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप

Subscribe






Share




  • National News

बीएसए रोड स्थित पांडे फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

मथुरा (मनीष शर्मा)। थाना कोतवाली क्षेत्र के बीएसए रोड स्थित पांडे फर्नीचर शोरूम में सोमवार शाम करीब सात बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर व अन्य सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

शोरूम कर्मचारियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। कुछ ही देर में आग ने पूरे फर्नीचर गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की करीब चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

कर्मचारियों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियां करीब एक घंटे की देरी से पहुंचीं, तब तक शोरूम में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग की इस घटना में लाखों रुपये का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक होने की बात सामने आई है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर