मथुरा में चोरों के हौसले बुलंद, जज के घर चोरी

Subscribe






Share




  • National News

​मथुरा। मथुरा की अति-सुरक्षित मानी जाने वाली जजेज कॉलोनी में बेखौफ चोर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) के सरकारी आवास (J-09) को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और लाइसेंसी पिस्टल मय जिंदा कारतूस पार कर गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना सदर बाजार में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना सदर बाजार में दर्ज कराई गई प्राथमिकी (FIR) के अनुसार पीड़िता श्रीमती प्रिया कुमारी ने बताया कि उनके पति मथुरा में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं। गत 04 सितंबर को दोपहर करीब 2:00 बजे पूरा परिवार मकान पर ताला लगाकर अपने गृह जनपद रोहतक (हरियाणा) गया हुआ था। ​06 सितंबर की सुबह करीब 11:15 बजे जब एक डिलीवरी बॉय सामान देने पहुंचा, तो उसने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। उसने तुरंत इसकी सूचना जज की पत्नी श्रीमती प्रिया कुमारी को दी। शक होने पर जब उनसे वीडियो कॉल के जरिए घर के अंदर देखने को कहा गया, तो मुख्य द्वार के साथ-साथ बेडरूम का भी ताला और कुंडी टूटी पाई गई। घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और अज्ञात चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

चोर 8 जोड़ी सोने के कुंडल, 2 सोने की अंगूठियां, 1 सोने की चेन (पेंडल सहित), 1 रुद्राक्ष वाली सोने की चेन, 2 सोने की नथिया, 100 ग्राम चांदी का बिस्किट और 2 चांदी के सिक्के नकदी, ₹25,000 नकद चोरी कर ले गए।

सबसे गंभीर बात यह है कि चोर एसीजेएम की लाइसेंसी पिस्तौल और उसके साथ रखे जिंदा कारतूस भी चोरी कर ले गए। ​घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का अनावरण कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर