वैशाख शुक्ल द्वादशी, आज होगा श्री दीर्घ विष्णु भगवान का पाटोत्सव महोत्सव

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 28 अप्रैल 2026

उत्तर भारत के प्रसिद्ध  मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर में विराजमान श्री विग्रह, श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी का वार्षिक पाटोत्सव महोत्सव वैशाख शुक्ल द्वादशी,28 अप्रैल 2026  मंगलवार को मनाया जाएगा।
श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी और प्रवक्ता रामदास चतुर्वेदी शास्त्री के अनुसार, प्राचीन परम्परा के अनुसार प्रातः काल मंगला आरती के पश्चात् ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा, ठाकुर जी को नवीन श्रृंगार धारण कराए जाएंगे, सहस्त्रनाम स्तोत्र पाठ, गीता पाठ का आयोजन मंदिर प्रांगण में रहेगा।
सांयकाल ठाकुर जी के मंदिर को भव्य पुष्प महल के रूप में सजाया जाएगा, बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के संत ,महंत, धर्माचार्यों को आगमन रहेगा, मंदिर प्रांगण में भजन ,कीर्तन सत्संग का आयोजन रहेगा।
श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के मार्गदर्शक आचार्य ब्रजेंद्र नागर एवं सेवायत बालकृष्ण चतुर्वेदी, लालकृष्ण चतुर्वेदी सहित सभी पदाधिकारियों ने धर्मानुरागी भक्त जनों से इस दिव्य महोत्सव में ठाकुर जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का सादर आग्रह किया है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर