मथुरा- यमुना में बहता मिला युवक का शव, चोट के निशानों से बढ़ी हत्या की आशंका

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 27 अप्रैल 2026

मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह विश्राम घाट के पास दाऊजी घाट सामने यमुना नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पानी में बहता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार शव के सिर और हाथ पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि युवक के साथ किसी वारदात के बाद शव नदी में फेंका गया हो सकता है।

सूचना पर पहुंची पुलिस को शव बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि उस समय नावों का संचालन बंद था। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच लग रही है। युवक पैंट-टीशर्ट पहने हुए था। तलाशी के दौरान पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि पहचान के लिए फोटो भी प्रसारित की जा रही है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर