पूर्ण वैदिक परम्परा के अनुसार मनाया गया श्री दीर्घ विष्णु भगवान का वार्षिक पाटोत्सव महोत्सव

Subscribe






Share




  • States News

रामदास चतुर्वेदी। मथुरा 29 अप्रैल 2026

उत्तर भारत के प्रमुख, मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी का  वैशाख शुक्ल द्वादशी को मनाए जाने वाला,वार्षिक पाटोत्सव महोत्सव पूर्ण वैदिक परम्परा के अनुरूप मंदिर प्रांगण में मनाया गया।

ठाकुर जी के निज महल से लेकर सम्पूर्ण मंदिर परिसर को भव्य पुष्प महल का स्वरूप प्रदान करते हुए, सुगंधित ऋतु अनुकूल पुष्पों जिसमें विशेषकर रायबेल,मोगरा,गुलाब,कमल, चम्पा, आदि से सम्पूर्ण मंदिर परिसर को भव्य पुष्प महल के रूप में सुसज्जित किया गया, सुगंधित पुष्पों की महक से मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के प्राचीन श्री दीर्ध विष्णु मंदिर और उसके आसपास का क्षेत्र महक उठा, स्थिति यह हो रही थी कि मंदिर मार्ग से निकल कर आने जाने वाले नागरिक,महक की गमक से स्वत: मंदिर परिसर की ओर खींचें चले आ रहे थे।

आज वार्षिक पाटोत्सव महोत्सव के अवसर पर श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी को गुलाबी रंग के सुंदर वस्त्र धारण कराए गए, ठाकुर जी को सुगंधित पुष्पों एवं मोतियों से जड़ित, बाजूबंद,कंठमाल, कमरबन्द जैसे आभूषणों से सुसज्जित श्रृंगार किया गया।
ठाकुर जी को तुलसी सहित विविध प्रकार की सुगंधित पुष्प मालाएं धारण कराईं गई, ठाकुर जी को सुंदर नगो से जड़ित मुकुट कुण्डल धारण कराए गए, जिसकी शोभा मन को आकर्षित करने वाली हो रही थी।

मंदिर प्रांगण सुगंधित पुष्पों की महक और आकर्षक लाईटों की चमक से अद्भुत महल के रूप में शोभायमान हो रहा था,साथ ही हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनियों ने सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया, आज के अलौकिक दर्शनों ने श्रृद्धालुओं का मन मोह लिया।
इससे पूर्व प्रातः काल मंगला आरती पश्चात् भगवान के श्री विग्रह का वैदिक मंत्रोच्चारण की मधुर ध्वनियों के मध्य पंचामृत महाभिषेक किया गया, ठाकुर जी को सुगंधित इत्र और केसर कपूर युक्त चन्दन लगा कर , विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया।

ठाकुर जी के समक्ष श्री सूक्तं, पुरूसूक्त, विष्णु सूक्त,लक्ष्मी सूक्त सहित विष्णु सहस्रनाम, लक्ष्मी सहस्त्रनाम, गोपाल सहस्रनाम के पाठ किए गए।
मध्यान्ह काल में सरस ठंडाई के भोग धराएं गए।
सांयकाल भव्य महाआरती का आयोजन हुआ।
महोत्सव में प्रमुख रूप से मथुरा पुरी बृजमंडल तीर्थ क्षेत्र के संत, महंत, धर्माचार्य, गणमान्य नागरिकों,श्रृद्धालुओ सहित श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं सेवायत महंत कान्तानाथ चतुर्वेदी, मार्गदर्शक आचार्य ब्रजेंद्र नागर, प्रवक्ता रामदास चतुर्वेदी शास्त्री, सेवायत बालकृष्ण चतुर्वेदी लालकृष्ण चतुर्वेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर