मथुरा- बेटी की शादी से दो हफ़्ते पहले बंदरों के हमले से व्यक्ति की मौत

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 27 अप्रैल 2026

मथुरा के फरह ब्लॉक स्थित पींगरी गांव में बंदरों के आतंक ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। छत पर गेहूं सुखाने गए 48 वर्षीय अमर सिंह उर्फ भोलू पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े।

गिरने से अमर सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, साथ ही पसलियां भी टूट गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पताल ले गए, जहां शनिवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक अपने पीछे चार बेटियां और तीन बेटे छोड़ गए हैं। बताया गया है कि उनकी बेटी पूजा की शादी 10 मई 2026 को तय थी, लेकिन शादी के लिए जो रकम जुटाई गई थी, वह इलाज में खर्च हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने इलाके में बढ़ते बंदर आतंक पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।

यह भी देखें- वृंदावन स्टीमर हादसा

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर