शादी में जा रही तेज रफ्तार कार पलटी, चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 27 अप्रैल 2026

मथुरा के राया थाना क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। मल्हे गांव के पास बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने पलटी कार से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटाई।

बताया गया है कि कार सवार सभी लोग हाथरस जिले के तमन्ना गढ़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे मथुरा के राल इलाके में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार को फरमान चला रहा था, जबकि धर्म सिंह, अनिल और प्रेमचंद उसके साथ मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। मल्हे गांव के पास वाहन कई बार पलटता हुआ गड्ढे में जा गिरा, जिससे अंदर बैठे लोग घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।

यह भी देखें- मथुरा में गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर