होमगार्ड परीक्षा देने जा रहे युवकों की बाइक को वाहन ने रौंदा, मामा-भांजे समेत दो की मौत

Subscribe






Share




  • National News

मथुरा। 25 अप्रैल 2026

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने आ रहे तीन युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा टाउनशिप स्थित औरंगाबाद तिराहे के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान जान गंवा दी। घायल युवक का उपचार जारी है।

मृतकों की पहचान आगरा निवासी मजीद और उसके भांजे टीटू के रूप में हुई है। तीसरा युवक साजिद घायल बताया जा रहा है। तीनों आगरा के टेढ़ी बगिया क्षेत्र से मथुरा परीक्षा देने के लिए निकले थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी देखें-

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर