संस्कृत भारती का आवासीय प्रबोधन वर्ग 05 से 17 जून तक 

Subscribe






Share




  • States News

संस्कृत भारती का आवासीय प्रबोधन वर्ग 05 से 17 जून तक 
उत्तराखंड, मेरठ व ब्रजप्रांत के प्रशिक्षणार्थी लेंगे भाग 
-
संस्कृत भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण शिविर आवासीय प्रबोधन वर्ग दिनांक 05 से 17 जून तक मथुरा वृन्दावन मार्ग स्थित कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्यामंदिर इण्टर कालेज में होगा।
इस सम्बन्ध में संस्कृत भारती ब्रजप्रांत की बैठक कृष्ण चन्द्र गांधी सरस्वती विद्यामंदिर इण्टर कालेज में न्यास अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में संस्कृत भारती क्षेत्रीय संगठन मंत्री देवेन्द्र पंड्या ने कहा कि 12 दिवसीय आवासीय प्रबोधन वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो सके और प्रशिक्षणार्थियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े इस दृष्टि से व्यवस्था समिति का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्ग में प्रातः 05 बजे जागरण होगा नित्यकर्म से निवृत्त होकर शारिरिक अभ्यास होगा उसके पश्चात जलपान व्यवस्था रहेगी। प्रातः 09 बजे से वर्ग का शुभारंभ होगा दो सत्रों में संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मध्यान्ह भोजन व विश्राम के पश्चात दो सत्रों में संस्कृत पठन पाठन अभ्यास होगा सायं चाय जलपान के पश्चात संस्कृत भाषा में क्रीड़ा अभ्यास होगा रात्रि भोजन के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संस्कृत भाषा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण होगा। रात्रि 10 बजे प्रशिक्षणार्थी शयन करेंगे। इस प्रकार वर्ग में दिनचर्या रहेगी।
बैठक में ब्रजप्रांत मंत्री डॉ धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल ने वर्ग के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ग में नवमी कक्षा उत्तीर्ण प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रशिक्षण वर्ग पूर्णतया आवासीय होगा अतः वर्गस्थान पर 05 जून से 17 जून तक पूरा समय प्रशिक्षणार्थी को रहना होगा। प्रातः 05 बजे जागरण से रात्रि विश्राम तक सभी सत्रों में उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। वर्ग समय में मोबाइल का प्रयोग निषेध रहेगा। वर्ग में महिलाओं एवं पुरुषों की आवास व्यवस्था पृथक-पृथक रहेगी। प्रशिक्षणार्थी दैनिक उपयोगी वस्तुएं एवं पैन डायरी साथ लेकर आएंगे। वर्ग व्यवस्थित व ठीक से चले इसके लिए प्रशिक्षणार्थियों को नियमों का पालन करना होगा।
संस्कृत भारती मथुरा जनपद अध्यक्ष आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने वर्ग के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत भारती द्वारा सम्पूर्ण देश में संस्कृत भाषा को जनसाधारण की भाषा बनाने के उद्देश्य से समय समय पर प्रशिक्षण वर्ग, संभाषण शिविर आदि आयोजित किए जाते हैं उन्होंने कहा इस वर्ग में प्रशिक्षणार्थियों को संस्कृत संभाषण, भाषा व्यवहार, संघटन पद्धति और कार्यकर्ता विकास और निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बैठक में न्यास सचिव गंगाधर अरोड़ा, कोषाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, हरस्वरुप यादव, रामदास चतुर्वेदी, संदीप चौधरी,  आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन विभाग संयोजक श्यामसुंदर शर्मा ने करते हुए कहा कि इस वर्ग से संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार को और गति प्रदान करने के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जाएगा यह कार्यकर्ता अपने अपने प्रांतों में संस्कृत भाषा को लेकर प्रचार प्रसार करेंगे।
रामदास चतुर्वेदी प्रचार प्रमुख 
संस्कृत भारती ब्रजप्रांत मथुरा।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर