15 लाख रुपए के मादक पदार्थ सहित तीन गिरफ्तार

Subscribe






Share




  • States News

मथुरा दिनांकः-02.06.2026

थाना जैत पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण को मादक पदार्थ (ओजी 60 ग्राम THC- TETRA HYDRO CANNABINOL) कीमत करीब 15 लाख रुपये के साथ किया गिरफ्तार।

थाना जैत पुलिस टीम  ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 02.06.2026 को समय करीब 06.03 बजे एनएच 19 से जैत सुनरख रोड पर हाईवे से करीब 200 मीटर से अभियुक्त 1.बलराम पुत्र श्याम सुन्दर निवासी गिरर्राज अपार्टमेन्ट चेतन्य विहार थाना वृन्दावन मथुरा उम्र करीब 23 वर्ष, 2.आदीश पुत्र बबली निवासी मकान न0 217 सदर बाजार थाना सदर बाजार जनपद मथुरा उम्र  26 वर्ष, 3.महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण के पास से अवैध नशीला पदार्थ OG/AG ( ओसियन ग्रीन टीएचसी) मात्रा कुल 60 ग्राम बरामद हुआ । अभियुक्तगण से मादक पदार्थ बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना जैत पर मु0अ0सं0 402/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।  
  
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण  का नाम,पता व उम्र-
1.बलराम पुत्र श्याम सुन्दर निवासी गिरर्राज अपार्टमेन्ट चेतन्य विहार थाना वृन्दावन जपनद मथुरा उम्र करीब 23 वर्ष ।
2.आदीश पुत्र बबली निवासी मकान न0 217 सदर बाजार थाना सदर बाजार जपनद मथुरा उम्र  26 वर्ष ।
3.महिला अभियुक्ता ।

अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय-
स्थान- एनएच 19 से जैत सुनरख रोड पर हाईवे से करीब 200 मीटर से दिनांक 02.06.2026 समय करीब 06.03 बजे।

अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरणः-
ओजी 60 ग्राम (THC- TETRA HYDRO CANNABINOL) कीमत करीब 15 लाख रुपये।

अभियुक्तगण से संबन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 402/2026, धारा- 08/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना जैत जनपद मथुरा ।

अभियुक्तगण को गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष  सोनू  कुमार थाना जैत जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 मनोज कुमार थाना जैत जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 अंकित चौधरी थाना जैत जनपद मथुरा ।
4.म0उ0नि0 प्रिया सिवाच थाना जैत जनपद मथुरा ।
5.है0का0 165 प्रमोद कुमार  थाना जैत जनपद मथुरा ।
6.है0का0 46 मुकेश कुमार थाना जैत जनपद मथुरा । 
7.रि0कां0 216 नोमेश थाना जैत जनपद मथुरा ।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर