फोरलेन मार्ग पर युवती का शव मिलने से सनसनी

Subscribe






Share




  • National News

फोरलेन मार्ग पर युवती का शव मिलने से सनसनी

मथुरा (मनीष शर्मा)। थाना जमुनापार क्षेत्र में पानीगांव पुलिस चौकी के अंतर्गत एक्सप्रेस-वे सम्पर्क फोरलेन बाईपास मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वहीं इस घटना ने एक बार फिर पानीगांव और जमुनापार पुलिस की गश्त पर सवाल उठा दिए है, इससे पहले पानीगांव पुल पर भाजपा नेता को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी, इससे पानीगांव क्षेत्र की जमीनी हकीकत एक बार फिर से सामने आ गई है। जहां सरेराह एक्सप्रेस-वे सम्पर्क बाईपास फोरलेन मार्ग पर पानीगांव के समीप एक युवती मृत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर राहगीरों और आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं घटना की सूचना प्राप्त यूपी डायल 112 के अलावा थाना जमुनापार और पानीगांव पुलिस मौके पर पहुंची। जहां युवती के शव को देख पुलिस करीब दो घंटे तक घटना की जांच पड़ताल और वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी रही। वहीं जमुना पार पुलिस ने स्थानीय पत्रकार को घटना की कवरेज करने से रोकने का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक मृतक युवती के हाथ पर कोमल और राधे-राधे एवं बांसुरी का चित्र बना हुआ है। एक्सप्रेस-वे सम्पर्क बाईपास फोरलेन मार्ग पर पानीगांव के समीप मिली मृतका कोमल बैंगनी कलर के सूट सलवार पहने हुए थी। यह कोई हत्या है या फिर कुछ और इसको लेकर पुलिस पूरे मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी देकर वैधानिक एवं पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस के अनुसार मृतका कोमल अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र के एक गांव की निवासी है, जिसकी उम्र लगभग 27 वर्ष बताई जा रही है।

TTI News

Your Own Network

CONTACT : +91 9412277500




अब ख़बरें पाएं
व्हाट्सएप पर

ऐप के लिए
क्लिक करें

ख़बरें पाएं
यूट्यूब पर